
डॉ. आर.पी. शुक्ल के नेतृत्व में 27 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रतिदिन प्रातः 4 से 6 बजे तक होगा आयोजन
महादेवा (स्थानीय)। कार्तिक माह की पवित्रता और भक्ति भाव को ध्यान में रखते हुए महादेवा क्षेत्र में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रभात फेरी 27 अक्टूबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 4:00 बजे से 6:00 बजे तक निकाली जाएगी।
प्रभात फेरी का नेतृत्व महादेवा चौराहा निवासी डॉ. आर.पी. शुक्ल कर रहे हैं। प्रभात फेरी महादेवा शिव मंदिर से आरंभ होकर बैरिहवां हनुमान मंदिर तक जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु राम-नाम की जयकार के साथ भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ेंगे।
इस प्रभात फेरी में प्रमुख रूप से बबलू सिंह, डॉ. आर.पी. शुक्ल, जगदम्बा शुक्ल, हरिप्रसाद गुप्त, राजेन्द्र शुक्ल, बिंदु तथा राधेश्याम अग्रहरि सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। आयोजकों ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि वे समय पर महादेवा शिव मंदिर पहुंचकर प्रभात फेरी में शामिल हों।
डॉ. आर.पी. शुक्ल ने बताया कि कार्तिक माह में प्रभात फेरी निकालना प्राचीन परंपरा उच्च है। इससे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहता है और युवा पीढ़ी भी संस्कृति से जुड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं का सहयोग मिलने से यह आयोजन और भी भव्य बनेगा।
स्थानीय लोग इस प्रभात फेरी को लेकर काफी उत्साहित हैं। कई परिवार प्रतिदिन शामिल होने की तैयारी में जुट गए हैं। आयोजकों ने साफ-सफाई और व्यवस्था का भी पूरा ध्यान रखने का आश्वासन दिया है।
संतोष कुमार रिपोर्टर बस्ती