रामनगर (रुड़की) बिजली घर पर आयोजित विशेष समाधान शिविर में दर्ज हुई समस्याओं में से 15 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
अधिकारियों की सीधी कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत, अधिशासी अभियंता अनूप सैनी, एस.डी.ओ. ओमपाल सिंह, पंकज गौतम और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने खुद मौजूद रहकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं।
शिविर में मुख्य रूप से बिजली बिलों में गड़बड़ी, मीटर की खराबी, नए बिजली कनेक्शन और वोल्टेज की समस्या जैसी आम शिकायतों को सुना और उनका पारदर्शी निस्तारण किया गया।
इस प्रकार के शिविरों के नियमित आयोजन से न केवल ऊर्जा निगम और उपभोक्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनता है, बल्कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान भी सुनिश्चित होता है।
ऊर्जा निगम की यह पहल विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत सराहनीय और राहत देने वाली है।
19 August 2026
•
Mohammed Salim Ansari
•
1 Min Read
•
453 Views
Published:
19 August 2026, 12:22 AM
Last Updated:
28 October 2026, 10:44 AM
M