पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान एवं माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के क्रम में संबंधित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना देल्हूपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।इसी क्रम में आज दिनांक 30.10.2026 को उ0नि0 शिवा प्रजापति मय हमराह रिक्रूट आरक्षी सुनील द्वारा ग्राम मदरा में दबिश देकर माननीय न्यायालय श्रीमान सीजेएम (कोर्ट नं0-13), प्रतापगढ़ द्वारा जारी गैर जमानती वारंट से संबंधित वारण्टी अभियुक्त दुखी पुत्र सरजू निवासी ग्राम मदरा, थाना देल्हूपुर, जनपद प्रतापगढ़ को उसके घर के बाहर से समय करीब 13:04 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त दुखी उपरोक्त के विरुद्ध आपराधिक वाद संख्या 11455/2020 (राज्य सरकार बनाम दुखी), मूल मु0अ0सं0 198/1993, धारा 452/324 भा०द०वि०, थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित माननीय न्यायालय श्रीमान सीजेएम (कोर्ट नं0-13), प्रतापगढ़ द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- दुखी पुत्र सरजू निवासी ग्राम मदरा, थाना देल्हूपुर, जनपद प्रतापगढ़ । पुलिस टीम- उ ० नि० शिवा प्रजापति मय हमराह रिक्रूट आरक्षी सुनील थाना देल्हूपुर, जनपद प्रतापगढ़।
थाना देल्हूपुर पुलिस द्वारा 33 वर्ष पुराने मामले में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के संबंध में 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार -
थाना देल्हूपुर पुलिस द्वारा 33 वर्ष पुराने मामले में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के संबंध में 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार -
31 October 2026
•
DEEPAK BARANWAL
•
2 Min Read
•
12 Views
Published:
31 October 2026, 05:51 PM
Last Updated:
31 October 2026, 07:52 PM
D
By DEEPAK BARANWAL
Delhupur, Pratapgarh Uttar PradeshPost a Comment
Your comment will be published after review and approval by the administrator.