आज दिनांक 30.10.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत KP हिन्दू इंटर कॉलेज, प्रतापगढ़ स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती एवं अभ्यर्थियों के आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने तथा ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद पुलिस द्वारा PET-2026 परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।