प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में कुंडा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त शमशाद खान को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा शिवनारायण वैश्य के पर्यवेक्षण में कुंडा कोतवाली पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। अभियान के दौरान उपनिरीक्षक विनय प्रताप अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त शमशाद खान मवई रेलवे फाटक के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही दरोगा विनय प्रताप ने तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त शमशाद खान को गिरफ्तार कर लिया। कुंडा पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संदेश है कि अपराध करके कानून से बचना आसान नहीं है। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित और फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व और उपनिरीक्षक विनय प्रताप सहित पुलिस टीम की सक्रियता से हुई इस गिरफ्तारी को कुंडा पुलिस की कार्यवाही में एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
कुंडा पुलिस का अपराधियों पर करारा प्रहार, हत्या के प्रयास का फरार आरोपी शमशाद खान गिरफ्तार, दरोगा विनय प्रताप की सक्रियता से मिली सफलता।
कुंडा पुलिस का अपराधियों पर करारा प्रहार, हत्या के प्रयास का फरार आरोपी शमशाद खान गिरफ्तार, दरोगा विनय प्रताप की सक्रियता से मिली सफलता।
31 October 2026
•
DEEPAK BARANWAL
•
2 Min Read
•
14 Views
Published:
31 October 2026, 05:51 PM
Last Updated:
31 October 2026, 08:47 PM
D
By DEEPAK BARANWAL
Kunda, Pratapgarh Uttar PradeshPost a Comment
Your comment will be published after review and approval by the administrator.