मिरज के नागरिकों ने पिछले कुछ वर्षों से विभिन्न उत्सवों और त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन को बेहद अच्छा सहयोग दिया है। इसके चलते सभी धार्मिक त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए हैं। मिरज को सांगली जिले का संवेदनशील शहर होने का जो दाग लगा था, उसे मिटाने के लिए नागरिकों ने वास्तविक रूप से प्रयास किए हैं। यह निश्चित रूप से सराहनीय है, ऐसा मनोगत जिला पुलिस अधीक्षक तुषार दोषी ने व्यक्त किया।
मिरज के महात्मा गांधी चौक गणेश मंडल की ओर से आयोजित सत्कार समारोह में पुलिस अधीक्षक तुषार दोषी को उनके कार्यों के लिए सम्मानपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मिरज विभागीय पुलिस अधिकारी अजय कोकाटे, स्थानीय अपराध अन्वेषण विभाग के पुलिस निरीक्षक संजीव झाडे, महात्मा गांधी चौक पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक संदीप शिंदे, मिरज शहर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक किरण चौगले तथा मिरज शहर पुलिस यातायात शाखा के पुलिस निरीक्षक रणजित तिप्पे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस अवसर पर तुषार दोषी ने कहा, “आज मुझे मिरज के नागरिकों की ओर से मिला यह सम्मानपत्र मेरे लिए बेहद मौल्यवान है। महात्मा गांधी चौक गणेश मंडल ने भी समय-समय पर अनुशासन और नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन को सहयोग दिया है।”
कार्यक्रम के आयोजन में मंडल के प्रभात हेटकाळे, पत्रकार जालिंदर हुलवान, डॉ. विकास पाटील, उद्यमी धनंजय गडदावर, पप्पू सावंत, विनायक शेडबाळे,सामाजिक कार्यकर्ता जहीरभाई मुजावर सहित मंडल के अन्य पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।